पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत

पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी| पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत किया। महिलाएं सौभाग्य प्राप्ति और पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। हर साल वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है। सुहागन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार कर बड़ के पेड़ की पूजा करती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन ही सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से यमराज से अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे। शहर के श्री राम मंदिर, पाथाखेड़ा शिव मंदिर, शोभापुर और बगडोना में भी महिलाओं ने पूजन किया।

खबरें और भी हैं...