पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लीकेज पाइप लाइनों से घरों में आया गंदा पानी शोभापुर कॉलोनी में उल्टी दस्त से 170 पीड़ित

लीकेज पाइप लाइनों से घरों में आया गंदा पानी शोभापुर कॉलोनी में उल्टी-दस्त से 170 पीड़ित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी। शोभापुर कॉलोनी में नालियों के बीच से गुजरी पानी की पाइप लाइन।

रात 2 बजे तक सीजीएम ने कॉलोनी में पैदल घूमकर देखी व्यवस्थाएं

शोभापुर कॉलोनी के कई क्षेत्रों में दूषित पानी की सप्लाई के बाद हरकत में आए डब्ल्यूसीएल अमले ने रविवार से सुधार शुरू किया। शनिवार दोपहर 3 से रात 2 बजे तक मुख्य महाप्रबंधक उदय ए कावले, छतरपुर माइन के सब एरिया मैनेजर एके राय और अधिकारियों की टीम शोभापुर कॉलोनी के हर घर तक पहुंची। पानी सप्लाई की जानकारी ली। अस्पताल में लोगों को उपचार के लिए भेजा। सीजीएम श्री कावले ने सारी पाइप लाइन का सुधार करने और टंकी साफ करने के निर्देश दिए। रविवार से युद्ध स्तर पर काम शुरू हुआ।

डब्ल्यूसीएल और नपा को दिया साफ पानी पहुंचाने नोटिस

शोभापुर कॉलोनी में दूषित पानी के कारण ही लोगों में उल्टी-दस्त का प्रकोप हुआ है। अब स्थिति नियंत्रण में आ रही है। अभी तक 150 से 170 मरीजों का उपचार किया। 8 गंभीरों को रैफर किया। डब्ल्यूसीएल और नपा को नोटिस देकर साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। हर घर में लिक्विड क्लोरीन और ओआरएस दिया है। एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए हैं। डॉ. शैलेंद्र साहू, मेडिकल ऑफिसर, पीएचसी पाटाखेड़ा

सब लोगों का पूरा उपचार करने के निर्देश दिए हैं

खराब पानी की सप्लाई कहां से हो रही है इसकी जांच कराई जा रही है। तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में कामगार, गैर कामगार सभी का पूरा उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। सभी पीड़ितों को एरिया अस्पताल में भर्ती कराया है। दो दिनों में पूरा सुधार हो जाएगा। यूए कावले, सीजीएम पाथाखेड़ा क्षेत्र

अस्पताल में जगह नहीं, एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को लगा रहे बॉटल

वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा क्षेत्र के एरिया अस्पताल में मरीजों को सुलाने की जगह नहीं बची। शनिवार रात 12 बजे के बाद थोक में मरीज अस्पताल पहुंचे तो हालत खराब थे। एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को बॉटल लगाई। कइयों को जमीन पर लेटाकर उपचार किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिलिंद मोघे ने एरिया के सारे डॉक्टरों को यहां चौबीस घंटे रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में पूरा उपचार मिल रहा है, लेकिन नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों के मुताबिक दूषित पानी पीने से पेट में इन्फेक्शन के कारण उल्टी-दस्त जैसी शिकायत आई हैं।

नाली में गंदगी, सफाई अभियान छेड़ा

कॉलोनी में कवर्ड नालियां हैं, इसके भीतर गंदगी है। डब्ल्यूसीएल के अमले के साथ इसकी सफाई करनी होगी। रविवार से अभियान शुरू कर दिया है। डब्ल्यूसीएल से सहयोग मिले तो जल्दी काम हो जाएगा। केके भावसार, स्वच्छता निरीक्षक, नपा सारनी

खबरें और भी हैं...