पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीजीएम ने कहा आंबेडकर प्रतिमा स्थल को सुंदर बनाओ

सीजीएम ने कहा आंबेडकर प्रतिमा स्थल को सुंदर बनाओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीजीएम ने कहा आंबेडकर प्रतिमा स्थल को सुंदर बनाओ

भास्कर संवाददाता| सारनी

पाथाखेड़ा बस स्टैंड के पास स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण होगा। डब्ल्यूसीएल के चीफ जनरल मैनेजर यूए कावले ने इसके सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए हैं। अांबेडकर जयंती समारोह में पहुंचे श्री कावले ने कहा प्रतिमा स्थापित करने और कार्यक्रम आयोजित करने से जयंती तो मना ली गई लेकिन बाबा साहब के आदर्श पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है। कार्यक्रम में चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. मलिंद मोघे उपस्थित थे। इस अवसर पर आंबेडकर प्रतिमा के चारों ओर तार फेंसिंग, पेवर ब्लाक लगाने और मंच निर्माण कर प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण करने की योजना बनाई गई। इस अवसर पर एससी-एसटी बीसी कौंसिल के अध्यक्ष दौलत निरापुरे, तुलसी चंदेलकर, संतोष कैथवास, रामराव आठनेरे, कृष्णा निरापुरे, अनील भुमरकर, बालकिशन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...