सारनी| सेन समाज की जरूरी बैठक शनिवार शाम 5 बजे से सलैया के स्कूल मैदान पर होगी। संतोष नगदे ने बताया भगवान सेन जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बैठक का आयोजन किया है। उन्होंने घोड़ाडोंगरी, सलैया, बगडोना, पाथाखेड़ा, शोभापुर और सारनी के सेन समाज के लोगों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया।