पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिनी ट्रक में आए चोर, दुकानों के बल्ब फोड़े मां दुर्गा के जेवर व टायरों की चोरी कर ली

मिनी ट्रक में आए चोर, दुकानों के बल्ब फोड़े मां दुर्गा के जेवर व टायरों की चोरी कर ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार की रात बस स्टैंड के समीप स्थित भगवती सेल्स दुकान से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के टायर और स्वर्णा आभूषणों को पार कर दिया। दुकानदार दीपक अग्रवाल को शुक्रवार की सुबह 9 बजे चोरी की जानकारी मिली। पुलिस दुकान के सामने टायरों के निशान को देखकर मिनी ट्रक में चोरी का सामान लेकर भागने की आशंका जता रही है। चोरों ने चोरी से पहले आस पास की दुकानों में लगे बिजली बल्ब तोड़कर अंधेरा कर दिया था। इसके बाद दुकान के सामने 4 ताले तोड़कर 70 नग टायरों में से 38 को पार कर दिया। दुकानदार दीपक अग्रवाल ने बताया कि दुकान में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने सोने चांदी के जेवरात भी रखे थे। पिकअप में 38 नग टायर भरना संभव नहीं है। चोरों ने मिनी ट्रक का उपयोग किया होगा। चाेरी गए सामान की कीमत 10 लाख होगी। बस स्टैंड के समीप अंबिकापुर मार्ग पर देर रात तक पैदल तथा अन्य वाहनों का लगातार आवागमन होते रहता है।

बेजाकब्जा हटाओ अभियान के चलते सीसीटीवीटी भी बंद

टायर दुकान जहां से जेवर और टायरों की हुई चोरी।

आरोपियों के फुटेज नहीं
थाना प्रभारी नरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से मदद लेने का प्रयास किया जा रहा है पर बेजाकब्जा हटाओ अभियान के दौरान सभी दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरे तोड़फोड़ की भेंट चढ़ जाने से उन्हें मदद नहीं मिल पाई है। मामले में गिरोह के बारे में सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

अपडेट नहीं है पुलिस
चोरी और उठाईगिरी के अपराधों की रोकथाम के लिए किराएदारों की सूची और अजनबी मुसाफिरों की जानकारी मददगार साबित होती है। पर थाने में यह लिस्ट अपडेट नहीं है। गददे, तकिए तथा फेरीवाला व्यापार करने वाले लोगों की पुलिस थाने में नाम पतों की जानकारी ही उपलब्ध नहीं है।

खबरें और भी हैं...