पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुबह तेज गर्मी, दोपहर आंधी तूफान व बारिश

सुबह तेज गर्मी, दोपहर आंधी तूफान व बारिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थलगांव में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का नजारा।

फलोद्यान की फसल चौपट

यहां मिर्जापुर में आम, लीची की व्यवसायिक फसल लेने वाले अकलू राम ने बताया कि इस हप्ते आंधी तूफान से उसके बगीचे में आम की फसल चौपट हो गई है। इसी तरह खेरकट्टा, जामजुनवानी, सुरेशपुर और गाला क्षेत्र में भी फलोद्यान की खेती करने वाले किसानों ने भी काफी नुकसान होने की बात कही है। यहां पर मंगलवार को आंधी तूफान के चलते कई जगह पेड़ टूट कर गिर पड़े। यहां सेंट सेवियर्स स्कूल के समीप बिजली के तारों पर पेड़ की डंगाल टूट कर गिर जाने से वहां बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। ग्रापं गाला, पंगसुवा तथा शिवपुर क्षेत्र में भी आंधी तूफान का प्रभाव होने की जानकारी मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से मौसम का परिवर्तन के चलते विभिन्न फलोद्यान के साथ महुआ फसल को भी नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...