पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक सवार की मौत, पहचान नहीं होने से पुलिस ने दफनाया शव

बाइक सवार की मौत, पहचान नहीं होने से पुलिस ने दफनाया शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थलगांव | तमता मार्ग में खेरकेट्टा के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं होने से मंगलवार को पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया। बताया जाता है कि यह युवक अपनी बाइक क्रमांक सीजी 14 एम-3296 से तमता की ओर से पत्थलगांव आ रहा था। इस दौरान खेरकट्टा का हनुमान मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में इस युवक का पैर और सिर में गंभीर चोट आने से वह लहुलुहान हो गया था। आस पास से गुजरने वाले राहगीरों ने इस युवक की कोई सुध नहीं लेने से वह घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। बाद में ग्राम पंचायत खेरकट्टा के सरपंच पति मुन्ना ने घटना के संबंध में पत्थलगांव थाने में सूचना दी थी।

खबरें और भी हैं...