सुबह तेज गर्मी, दोपहर में आंधी तूफान व बारिश
मंगलवार को भी सुबह तेज गर्मी के बाद दोपहर अचानक आंधी तूफान के बाद रिमझिम बारिश हो जाने से मौसम में भले ही ठंडक आ गई, लेकिन बेमौसम की बारिश और अंधड़ तूफान से कई जगह पेड़ की डंगाल टूट कर बिजली के तारों पर गिर जाने से शहरी और ग्रामीण अंचल में कई जगह बिजली व्यवस्था चौपट होने से क्षेत्र के लाेगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
पिछले तीन दिनों से सुबह गर्मी और दोपहर के बाद आंधी तूफान के बाद बारिश का मौसम हो जाने से यहां सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। मंगलवार को भी दोपहर 4 बजे से तेज आंधी तूफान के बाद 20 मिनट तक रिमझिम बरसात होती रही।
अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बाद मौसम परिवर्तन से महुआ संग्रहणकर्ताओं को भी मायूस हो जाना पड़ा है। इस अंचल के किसानों का कहना है कि बगैर मौसम की बरसात से पहले आंधी तूफान से आम और लीची को भी काफी नुकसान हुआ है।
मौसम
बेमौसम बारिश से फलोद्यान की फसल चौपट, विद्युत सेवा भी अस्त व्यस्त, लोग परेशान
पत्थलगांव में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का नजारा।
फलोद्यान की फसल चौपट
यहां मिर्जापुर में आम, लीची की व्यवसायिक फसल लेने वाले अकलू राम ने बताया कि इस हप्ते आंधी तूफान से उसके बगीचे में आम की फसल चौपट हो गई है। इसी तरह खेरकट्टा, जामजुनवानी, सुरेशपुर और गाला क्षेत्र में भी फलोद्यान की खेती करने वाले किसानों ने भी काफी नुकसान होने की बात कही है। यहां पर मंगलवार को आंधी तूफान के चलते कई जगह पेड़ टूट कर गिर पड़े। ग्रापं गाला, पंगसुवा तथा शिवपुर क्षेत्र में भी आंधी तूफान का प्रभाव होने की जानकारी मिली है। मौसम का परिवर्तन सेे विभिन्न फलोद्यान के साथ महुआ फसल को भी नुकसान हुआ है।