पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिनदहाड़े घर का पिछला दरवाजा तोड़ा और 3.5 लाख के जेवर कर लिए चोरी

दिनदहाड़े घर का पिछला दरवाजा तोड़ा और 3.5 लाख के जेवर कर लिए चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसील कार्यालय में बाबू शिव टंडन के निवास में बुधवार को अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े 4 लाख के जेवर और नगदी रकम को पार कर दिया। चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़ने के साथ घर की 3 आलमारियों के ताले भी तोड़े पर आसपास के लोगों को चोरी होने का पता नहीं चला।

श्री टंडन का बिलाईटांगर मुहल्ले में निवास है। उनकी प|ी संध्या देवी कुमेकेला गांव के लंजियापारा स्कूल में शिक्षाकर्मी हैं। यह दंपति बुधवार को साढ़े दस बजे अपने घर का ताला बंदकर ड्यूटी में चले गए थे। श्री टंडन ने बताया कि उनकी प|ी 4 बजे जब अपने निवास पहुंची तो पीछे का दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर पहुंचने पर उसे तीन आलमारियां खुली मिल तो चोरी का संदेह हुआ था। घर में कपड़े तथा अन्य सामान बिखरा देख कर उसने तहसील कार्यालय में फोन से सूचना दी थी। श्री टंडन ने बताया कि चोरों ने उनके घर में धावा बोल कर आलमारी में रखे स्वर्ण आभूषण के अलावा लगभग 20 हजार नगद रकम भी चुरा ली है।

उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना में 1 अंगूठी,1 चेन, 3 मंगल सूत्र, 1 जोड़ी कान के बाले तथा 1 स्वर्ण हार की चोरी हुई है। श्री टंडन का कहना है कि स्वर्ण आभूषण की मौजूदा कीमत को देखते हुए लगभग साढ़े तीन लाख रुपयों से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर की पर चोरों का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि चोरों ने पहले घर की रैकी की होगी तभी दिनदहाड़े यहां चोरी को अंजाम दिया।

चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।

खबरें और भी हैं...