कछार के समीप सेन्दरीबहार गांव में आज एक सिरफिरे युवक ने पहले अपनी नाबालिग चचेरी बहन से मारपीट की। बचने के जब उसने वहां से भागने का प्रयास किया तो उसने टांगी से वारकर उसका सिर काट डाला। हत्या के बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बालिका के कटे हुए सिर को पहले आग में जलाने का प्रयास किया। असफल होने पर अपने घर के चौखट के समीप गड्ढा खोदकर उसे छिपा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे सेन्दरीबहार गांव में दिपाली 14 वर्ष अपने घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान समीप के घर में रहने वाला उसका चचेरा भाई हरिधर नाग 28 वर्ष वहां पहुंचा और दिपाली से बेवजह मारपीट करने लगा था तो उसने बचने के लिए वहां भागने का प्रयास किया। ऐसे में भाई पास में रखी टांगी को उठाया और बहन के गर्दन पर वार कर दिया। इससे बालिका सिर धड़ से अलग हो गया।
ग्रामीण की सूचना पर पकड़ा गया चचेरा ्भाई
घर के सामने आरोपी से पूछताछ करती पुलिस।
आरोपी ने खुन से लहुलुहान इस बालिका का सिर काट कर पहले उसे जलाया। जब उसमें वह असफल रहा तो कटे हुए सिर को अपने घर की चौखट के समीप गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया। घटना को देखने वाले लोग दहशत के चलते दूर भाग गए और ग्रामीणों ने सबसे पहले पत्थलगांव पुलिस को फोन से सूचना दी। इस सूचना के मिलते ही पुलिस सहायक निरीक्षक जीवरधन गिरी तत्काल घटना स्थल पहुंच गया था। पुलिस की टीम जब सेन्दरीबहार पहुंची तो आरोपी ने पुलिस के समक्ष पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने इस जघन्य हत्या का कोई कारण नहीं बताया है।
बेटे के डर से माता पिता ने घर छोड़ा
ग्राम सेन्दरीबहार के ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक विक्षिप्त हो गया था। इसलिए वह आए दिन वह अपने माता पिता को परेशान करता रहता था। तंग आकर माता पिता घर छोड़कर अन्यत्र पलायन कर गए थे। सोमवार की सुबह युवक काे ग्रामीणों ने सामान्य अवस्था में घूमते देखा था लेकिन दोपहर में अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने अपनी चचेरी बहन की हत्या कर दी, इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीण बलि चढ़ाने की शंका जाहिर कर रहे
आरोपी भाई ने जिस तरह बहन के सिर को काटकर हत्या की। उससे ग्रामीण नर बलि की आशंका भी जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी कुछ दिनों से इधर-उधर देर रात तक घूमता रहता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर माता-पिता भी उसे छोड़कर दूसरे शहर चले गए। जिस तरह उसने नाबालिग बहन का सिर काटा है, वह नर बलि हो सकती है।