पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाटामुड़ा में Rs.10 करोड़ से बनेगी नई सब्जी मंडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों को सब्जियों का सही दाम दिलाने के लिए पत्थलगांव क्षेत्र में Rs.10 करोड़ से भाटामुड़ा में नई सब्जी मंडी बनाई जाएगी। टमाटर उत्पादकों के लिए लुड़ेग में जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू हो गया है। यह जानकारी मंगलवार को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रांगण में हुए किसान सम्मेलन में विधायक शिवशंकर साय पैकरा ने कही।

श्री पैकरा ने कहा मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की सरकार किसानों के हित में लगातार अच्छे निर्णय लेकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने का प्रयास में जुटी हुई है। किसान सम्मेलन में मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह भाटिया ने भी किसानों के हित की योजनाओं का ब्योरा दिया। इस मौके पर मनीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा , बागबहार के आनंद शर्मा, योगेश बेहरा, बृजमोहन, मुकेश अग्रवाल, दशरथ सिंह राठिया, आलोक तिर्की, गणेश बेहरा समेत भारी संख्या में किसान मौजूद थे।

जैविक खाद के उपयोग पर दिया जोर: श्री पैकरा ने कहा जैविक खाद का उपयोग करने से उत्कृष्ट उत्पादन कर किसान समृद्धिशाली बन सकेगा।-शेष पेज 14

किसानोंं के लिए शासन द्वारा मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शून्य प्रतिशत ब्याज में कृषि कार्य के उत्थान के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है,वही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा कर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर किसानो ने कृषि विभाग की लापरवाही संबंधी जानकारियां देते हुए सब्जी,फल उत्पादन मे निम्न स्तर के बीज वितरण को लेकर सवाल उठाते हुए सब्जी, फल उत्पादकों के लिए बिजली की कमी की बात कही।

संसदीय सचिव शिवशंकर साय पैकरा ने किसानों को उनके लिए हो रहे कार्यों की जानकारी दी

सुसडेगा, भरारीनाला, खुंटापानी व गाला क्षेत्र में बनेगा स्टाप डेम

भाटामुड़ा में किसान सम्मेलन को संबोधित करते शिवशंकर साय पैकरा।

श्री पैकरा ने बताया कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई लाभ देने के लिए सुसडेगा, भरारी नाला, खुटापानी व गाला क्षेत्र में सिंचाई योजना प्रस्तावित है, जिसका लाभ बहुत जल्द किसानों को मिलेगा। स्टापडेम की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि पानी को मध्यम जलाशय के माध्यम से पानी को रोककर क्षेत्र के खेतों में सिंचाई की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने पत्थलगांव क्षेत्र में मक्का का बढ़ते उत्पादन को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर पत्थलगांव क्षेत्र में मक्का खरीदी की व्यवस्था करने की बात कही। साथ ही क्षेत्र में गन्ने की खेती को बढ़ावा देने की जानकारी किसानों को दी।

खबरें और भी हैं...