पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैली कुलिया में मिला लारवा नष्ट करवाया

सैली कुलिया में मिला लारवा नष्ट करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को सेहत विभाग की टीमों ने सैली कुलिया में डेंगू व मलेरिया के बचाव हेतु लोगों को अवेयर किया। इस दौरान एक घर में मलेरिया का लारवा मिला, जिसे मौके पर नष्ट किया गया। वार्निंग दी गई कि आगे मिला तो चालान काटा जाएगा।

टीम ने कहा कि अगर किसी को ठंड के साथ बुखार हो रहा तो वह सरकारी अस्पताल या डिस्पेंसरी में आकर खून की जांच करवाए। वहीं डेंगू से बचने के लिए घरो में पानी इक्ट्ठा न करके रखे और घर व आसपास एरिया में सफाई रखंे। उन्होंने कहा कि गर्मियों और बारिश के मौसम में घर और इसके आसपास साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर हैल्थ इंस्पेक्टर अविनाश शर्मा, कुलविंद्र भगत, राजिंदर भगत, लखबीर सिंह, अमन, प्रदीप, रामेश्वर सिंह, सतनाम सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

सैली कुलिया में डेंगू व मलेरिया को लेकर लारवा चैक करते हेल्थ की टीम।

खबरें और भी हैं...