पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों के लिए जारी किया 670 करोड़ का फंड

केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों के लिए जारी किया 670 करोड़ का फंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजेपी प्रदेश में अपना स्वर्णिम इतिहास दोहराएगी। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाम लाल ने घरोटा में बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पंजाब के किसानों की बेहतरी के लिए 670 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है जिससे कृषि औजारों की खरीद व पराली को बिना जलाए खेतों में उपयोग करने के लिए सब्सिडी किसानों को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसान व्यक्तिगत रूप व समूह के रूप में सबसिडी प्राप्त कर सकते हैं। व्यक्तिगत रूप में 50 प्रतिशत व समूह रूप में 80 प्रतिशत सबसिडी इसमें किसानों को मिलती है। इस योजना को तुरंत अमलीजामा पहनाते हुए जिला पठानकोट के कृषि विभाग द्वारा भीमपुर सेल्फ ग्रुप व अजीजपुर सेल्फ ग्रुप को इस स्कीम की बनती सबसिडी जारी कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों को इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर रणदीप डडवाल, मास्टर सोमराज, तरसेम सिंह, सुरिन्द्र शर्मा, प्रशोत्म सिंह, भूपिन्द्र सिंह, करनैल सिंह, विक्रम सिंह, रविन्द्र सिंह, रणजोध सिंह, जोगिन्द्र सिंह, अमरवीर सिंह, संसार सिंह, मोहन सिंह, कर्ण सिंह, दयाल सिंह आदि मौजूद थे।

बैठक के दौरान जारकारी देते जिला प्रधान शाम लाल और अन्य।

खबरें और भी हैं...