पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एबी कॉलेज में हार्दिक जैन बने मिस्टर और श्रेया को चुना गया मिस फेयरवेल

एबी कॉलेज में हार्दिक जैन बने मिस्टर और श्रेया को चुना गया मिस फेयरवेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एबी कालेज के कामर्स विभाग की ओर से जश्ने विदाई कार्यक्रम करवाया गया। इसमें कालेज के प्रिंसिपल डा.दिनेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रिंसिपल डा. दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कालेज की छात्र छात्राओं ने समूह गीत व नृत्य के माध्यम से समां बांधा। इस दौरान छात्र हार्दिक जैन को मिस्टर फेयरवेल, श्रेया मिस फेयरवेल, राजेंद्र मिस गॉर्जियस, राकेश को मिस्टर हैंडसम, अनुभव मिस्टर हैंडसम और सिमरन को मिस बहुमुखी चुना गया। प्रिंसिपल डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी को अपने जीवन में पूरी लगन के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शॉर्टकट अपनाने की बचाए तन्मयता के साथ कार्य करने में ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। इस मौके पर डा. वीके डोगरा, प्रोफेसर रविशंकर, प्रो. वीएम सैनी, प्रो. मुकेश महाजन, प्रो. रवि रंजन, गगन, ऋतू, तान्या, सोनाली, डा. मनु शर्मा आदि मौजूद रहे।

जश्ने विदाई कार्यक्रम में चयनित स्टूडेंट्स व कॉलेज प्रबंधन।

खबरें और भी हैं...