बिजली बिलों पर अवैध रूप से टैक्स लगाने की निंदा
भास्कर संवाददाता| सुजानपुर (पठानकोट)
अपना पंजाब पार्टी की बैठक सुजानपुर से विस चुनावों के प्रत्याशी रमेश सिंह जसरोटिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेश्न लिमिटेउ व निगम की ओर से बिजली बिलों पर अवैध रूप से कई टैक्स लगाने की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की ओर से किसी विशेष जाति को बिल माफ किया गया है तो उसने बिलों का बोझ सरकार की ओर से आम जनता पर क्यों डाला जा रहा है जबकि सरकार की ओर से उन बिलों को भुगतान अपनी ओर से करना चाहिए। न कि इसका बोझ आम जनता पर डालना चाहिए। यदि निगम की ओर से एससी टेक्स, आईडीएफ, मीटर का किराया, साइकिल के खर्चे, आदि टेक्स लगाए गए हैं वह आखिर जा कहा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए ताकि लोगों पर इतना बढ़ा हुआ बिजली बिलों को बोझ कम हो सके। उनकी ओर से इस मामले में कंज्यूमर कोर्ट गुरदासपुर में में केस भी दायर किया गया है। इस मौके पर गौतम सिंह सलारिया, अंकु सलारिया, बोबी भगत, प्रिंस सलारिया, टिंका खोखर, अभय जसरोटिया, शारदा जसरोटिया, अनामिका जसरोटिया, जानकी देवी आदि मौजूद थे।
टैक्स की आड़ में पंजाब स्टेट पॉवरकॉम लिमिटेड जनता को लूट रहा : रमेश सिंह
जानकारी देते अपना पंजाब पार्टी के रमेश सिंह जसरोटिया व अन्य।