चार मरला में सीनियर सिटीजन को पेंशन और बसों के पास वितरित
चार मरला में पूर्व पार्षद जंगबहादुर बेदी की अध्यक्षता में पेंशन वितरण कार्यक्रम का आजोयन किया गया। पूर्व पार्षद जंगबहादुर बेदी ने बताया कि कार्यक्रम में 70 सीनियर सिटीजन, बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, अपंग पेंशन, और 40 बसों के मुफ्त पास दिए गए। उन्होंने कहा कि वह समाज भलाई के कार्यो में भाग लेना अपना कर्तव्य समझते हैं। उन्होने कहा कि जिस समाज ने हमें सब कुछ दिया है, उसके प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाना सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर प्रेम, सन्नी, रमेश, शांती, अजय, भोला, गिरधारी, छोटु, प्यारा, कांता, दिपु, सोनु, आशा, ज्योति आदि मौजूद थे।