भगवान परशुराम जयंती पर छुट्टी रद्द किए जाने पर जाहिर किया रोष
श्री ब्राह्मण सभा की ओर से अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, जुगियाल टाउनशिप के अध्यक्ष चरण कमल शर्मा, सुजानपुर से अनिल शर्मा, शाहपुर कंदी यूनिट से बाबूराम शर्मा, धार मंडल से मुकेश लवली, संयोजक कपिल शर्मा, अरुण शर्मा, नंगल भूर से राकेश शर्मा , स्वरूप चंद शर्मा मौजूद रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष राज कुमार शर्मा व अश्वनी शर्मा ने पंजाब सरकार द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर घोषित की गई छुट्टी को रद्द किए जाने का कड़ा विरोध किया। उन्होंने ब्राह्मण सभा से जुड़े सदस्यों को आह्वान किया कि 18 को समारोह में सरकारी कार्यालयों में छुट्टी लेकर समारोह में शामिल हो कर अपनी एकजुटता का परिचय दें। इस मौके पर ललित, पवन, नरेंदर, कपिल सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।