- Hindi News
- National
- नरोट जैमल सिंह में 20 फीट गहरे कुएं में गिरने से व्यक्ति की टांग फ्रैक्चर
नरोट जैमल सिंह में 20 फीट गहरे कुएं में गिरने से व्यक्ति की टांग फ्रैक्चर
नरोट जैमल सिंह स्थित 20 फीट गहरे कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की टांग फ्रैक्चर हो गई और उसके सिर पर चोटें आईं। गांव वासियों की मदद से व्यक्ति को कुएं से बाहर निकाला गया। घायल विजय कुमार को चोटें आने पर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल विजय कुमार ने बताया कि उनके घर के पास कुएं को फट्टों से ढका हुआ है। वह घर के पास पड़ी ईंटों को उठाकर कुएं पर पड़े फट्टों से निकलकर उसके दूसरी साइड फैंक रहा था। इस दौरान कुएं के ऊपर लगा फट्टा टूटने से वह सीधे कुएं में जा गिरा। गांव के युवक दिनेश ने देखा तो उसने शोर मचाया दिया और लोग इकट्ठे हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल विजय को कुएं से बाहर निकाला गया। सिविल अस्पताल में भर्ती करवाए विजय की एक टांग फ्रैक्चर हो गई है।