पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज के युग में जरूरी है नैतिक शिक्षा : प्रो. कंचन

आज के युग में जरूरी है नैतिक शिक्षा : प्रो. कंचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्य महिला कालेज में नैतिकता विषय पर करवाए सेमिनार में अपने विचार देने वाले प्रोफेसरों को सम्मानित करते सोसाइटी पदाधिकारी।

भास्कर संवाददाता | पठानकोट

आरआरएमके आर्य महिला कालेज में पंजाबी विभाग की ओर से वाइस प्रिंसिपल डा.सुनीता डोगरा के नेतृत्व में विद्या एजूकेशन सोसाइटी के सहयोग से नैतिकता विषय पर सेमिनार करवाया गया। इसमें कालेज के अध्यापकों ने नैतिकता की महत्ता के बारे में विद्यार्थियों को बताया।

इस दौरान डा.रूपिंदरजीत गिल, डा.कुसुम डोगरा, प्रो.तरुण महाजन, प्रो.सिम्मी शर्मा, डा.आरती पलटा, प्रो.कंचन, प्रो.कविता देवी, प्रो.परमजीत कौर, प्रो.रवनीत ने हिस्सा लिया। सभी ने अपने विचारों में कहा कि आज के युग में नैतिक मूल्य कम होते जा रहे है और इसका कम होने का मुख्य कारण आज के युवाओं की भौतिकवाद की ओर बढ़ रही दौड़ है। नैतिक मूल्यों को समाज में बढ़ाने के लिए नैतिक शिक्षा की बहुत जरूरत है और इसमें सबसे बड़ी भूमिका अध्यापकों की है क्योंकि अध्यापक सभी छात्रों के लिए प्रेरणा स्त्रोत होते है। अध्यापक जो गतिविधि करता है, उसे सभी छात्र करते है। सेमिनार की इंचार्ज डा.रूपिंदरजीत गिल ने बढ़ी ही बखूबी से मंच को संभाला तथा अपनी कविता एवं शायरी के माध्यम से सेमिनार में उपस्थित सभी छात्राओं को जीवन में अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सोसाइटी के अध्यक्ष विजय पासी, सदस्य अवतार अबरोल एवं टीसी त्रेहन ने सेमिनार में अपने विचार प्रस्तुत करने वाले अध्यापकों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। कालेज की वाइस प्रिंसिपल डा.सुनीता डोगरा ने कहा कि समय-समय पर हमें नैतिकता पर सेमिनार करके छात्राओं को नैतिक मूल्यों की महत्ता बतानी चाहिए। इस मौके पर प्रो.मीना कुमारी, प्रो.कमलेश सलारिया, डा.नरिंद्रा कौर, प्रो.पल्लवी महाजन, प्रो.सविता सैनी, प्रो.गीतांजलि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...