रमा चोपड़ा कालेज में विदाई समारोह, अंकिता बनी मिस फेयरवेल
पठानकोट | रमा चोपड़ा सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय में प्रिंसिपल डा.सतिन्द्र काहलों की अध्यक्षता में विदायगी समारोह करवाया गया। इसमें बीकॉम, बीसीए, बीएससी (आईटी), एमएससी (कम्प्यूटर साइंस), एमए हिन्दी, पंजाबी, इतिहास, डिप्लोमा स्टिचिंग एंड टेलरिंग, पीजीडीडीटी की छात्राओं ने रैम्प पर उतर कर अपनी योग्यताओं का प्रदर्शन किया। इसमें कुमारी अंकिता को मिस फेयरवेल, कुमारी प्रीति को मिस रैविशिंग हेयर, कुमारी नेहा को मिस गलीमिंग आइज,कुमारी रुबी को मिस बैस्ट इंपीरियल, कुमारी रजिया को मिस ब्रेनी, कुमारी कमलजीत को मिस टेलेंटेंड, कुमारी भारती को मिस इनोसेंट, कुमारी पूनम को मिस वर्सेटाइल, समृद्धि को मिस ऑसम पर्सनालिटी चयनित किया गया। प्रिंसिपल डा.सतिन्द्र काहलों ने स्टूडेंट्स को क्राउन व सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया।