पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘जड़ों उखड़े लोग’ नाटक से दिखाया किसानों की खुदकुशी का मंजर

‘जड़ों उखड़े लोग’ नाटक से दिखाया किसानों की खुदकुशी का मंजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वतंत्रता सेनानी जत्थेदार केसर सिंह यादगार सभा व इंटरनेशनल पंथक दल की ओर से सभा के संस्थापक जत्थेदार जसबीर सिंह संधू की याद व प्रेरणा से सिख शहादतों के ऐतिहासिक पहलू संबंधी नाटक मंचन कार्यक्रम सैली रोड स्थित ऑडिटोरियम में अध्यक्ष करण मेहताब सिंह व चेयरमैन हरसिमरनजीत सिंह की अध्यक्षता में करवाया गया।

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल विज, इंटरनेशनल पंथक दल के रघुबीर सिंह, आल इंडिया कनवीनर सुखविंदर सिंह अगवान, अनंत गुरुकुल कालेज के चेयरमैन अनुज शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल, जिला अकाली जत्थे के अध्यक्ष हरदीप सिंह लमीनी, सरबत खालसा संस्था के मुख्य प्रबन्धक गुरदीप सिंह गुलाटी, डा. केडी सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री गुरु तेग बहादुर की शहीदी, मसंद प्रथा, खालसा साजना दिवस व छोटे साहिबजादों की शहादत को दर्शाता गुरशरण सिंह की ओर से लिखित नाटक दास्तान-ए-विरासत व किसानों की खुदकुशी को दर्शाता नाटक जड़ो उखड़े लोग नाटक प्रयोग थिएटर पटियाला की टीम की ओर से निर्देशक डा. हरप्रीत सिंह के निर्देशन में प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर जतिंद्र सांई राज, परमजीत सिंह गुलाटी, नवजोत नैय्यर, एबीएम मंटू, जनमजीत सिंह, निशान सिंह जफरवाल, गुरदीप सिंह गुलाटी, सुरजीत सिंह, जगदीश सिंह पंधेर,जत्थेदार सेवा सिंह, ईओ मनोज, एसडीओ हरमीत सिंह, नरिन्द्र सिंह वालिया, हरजीत सिंह वालिया, पार्षद विभूति शर्मा, गुरजीत सिंह, एसएमओ डा. भूपिंद्र सिंह, डा. तरसेम सिंह, डा. एमएल अत्री, जत्थेदार सेवा सिंह, विजय पासी, बीडी शर्मा, अश्विनी शर्मा, संजीव पुरी, कार्तिक वडैहरा, विनोद सराफ, अश्विनी गुप्ता, निर्मल सिंह पप्पू मौजूद रहे।

स्वतंत्रता सेनानी जत्थेदार केसर सिंह यादगार सभा व इंटरनेशनल पंथक दल द्वारा करवाए कार्यक्रम में नाटक प्रस्तुत करते हुए। (दाएं) कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित करते पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...