पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिउंटी में सल्फास खाने से 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सिउंटी में सल्फास खाने से 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट के साथ सटे सिउंटी में सल्फास निगलने से 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक विशाल निवासी मोहल्ला माडल टाउन का रहने वाला था।

थाना शाहपुरकंडी के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता राजेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदि था। आए दिन प|ी से मारपीट करता था। बेटे की इन्हीं हरकतों से परेशान उनकी बहु कुछ दिनों के लिए मायके चली गई थी। तब से बेटा और अधिक नशा करने लगा। दो दिन से घर भी नहीं आ रहा था। शुक्रवार देर रात को पता चला कि बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इससे पहले कि वह उपचार करवा पाते बेटा दम तोड़ चुका था। सूचना मिलने पर मौके पर शाहपुरकंडी पुलिस पहुंची। पुलिस ने उक्त बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर सिविल अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया है।

खबरें और भी हैं...