पठानकोट/सरना | महिला द्वारा दहेज प्रताड़ना करने का आरोप लगाने पर सदर थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल व्यक्ति फरार बताया जा रहा है।
नरोट मेहरा की प्रेम लता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2015 में जकरोर में हुई थी। उसके परिवार वालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था। लेकिन शादी के बाद कुछ समय तक उसके ससुराल वाले ठीक चलते रहें, लेकिन उसके बाद ससुराल वाले और दहेज लाने के लिए तंग परेशान करने लगे। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले यह कहकर परेशान करने लगे कि पति को एक और गाड़ी डालकर देनी है और इसके लिए मायके घर से 2 लाख रुपए लेकर आए। महिला ने कहा कि उसने कहा कि उसके परिवार वाले पहले ही काफी दहेज दे चुके है और वह 2 लाख रुपए और नहीं दे सकते। इस बात को लेकर ससुराल वालो ने उसकी पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। सदर थाने में जकरोर निवासी दिलबाग सिंह के खिलाफ 498ए के तहत मामला दर्ज किया है।