10 हजार मिलीलीटर अवैध शराब समेत युवक गिरफ्तार
पठानकोट|ढांगूपीर पुलिस ने रेलवे फाटक के पास नाके के दौरान एक व्यक्ति से 10 हजार मिलीलीटर शराब पकड़ी है। आरोपी की पहचान संजय निवासी छन्नी बेली के रूप में हुई है। ढांगुपर पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब समेत पकड़ा है।