पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाहपुर चौक में तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आकर बुआ और भतीजी जख्मी

शाहपुर चौक में तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आकर बुआ और भतीजी जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुर चौक के पास तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आने स्कूटी सवार युवती व उसकी बुआ जख्मी हो गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल अनुराधा निवासी सुजानपुर की रहने वाली है।

घायल युवती की बुआ भोली देवी ने बताया कि उनकी भतीजी अनुराधा अपनी स्कूटी पर उन्हें बैठाकर सिविल अस्पताल चेकअप करवाने लेकर जा रही थी। वह जब सिविल अस्पताल के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मार कर बुलेट मौके से फरार हो गया। इस हादसे में उनकी भतीजी की एक टांग में गहरी चोट आई है,जबकि उन्हें मामूली खरोच आई है।

खबरें और भी हैं...