पठानकोट|दुर्गा ज्योति मानव कल्याण समिति खड्डी पुल शाहपूरोड पठानकोट का जत्था प्रधान अशोक वर्मा और मुख्य संचालक प्रेम मस्ताना अध्यक्षता में लावारिस अस्थियों के विसर्जन के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। समिति के प्रधान अशोक कुमार ने बताया संस्था कई वर्षों से लावारिस लोगों की अस्थियां गंगा में विसर्जित करती आ रही है। यहां पवन कुमार, रतन शर्मा, अश्वनी शर्मा, जगदीश राज, अरविंद स्वरूप, राज कुमार लूथरा, दीपक मस्ताना, पवन कुमार, डा. तीर्थ राम, डा. योग राज, जगदीश राज, एडवोकेट वीके बेरी, निर्मला, नरेश, राजकुमारी, मौजूद थे।