पठानकोट|लक्की सैर क्लब आजाद चौक नजदीक आनंदपुर चौक में प्रधान नीशु की अध्यक्षता में माता की चौकी कराई गई। सुबह मंगल आरती, दोपहर को कन्या पूजन के बाद लंगर और रात को मधु सुदन एंड पार्टी ने महामाई की महिमा का गुणगान किया। अंत में मंदिर के सदस्यों ने गायक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां अश्वनी कुमार, आशु, विक्रम शर्मा, रिक्की, मदन लाल अन्य उपस्थित रहे।