पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा आज से शुरू

श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा आज से शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृष्णा मिशन इंटरनेशनल ट्रस्ट व श्री विश्वकर्मा सभा पठानकोट की तरफ से 20 मई को करवाई जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कार्ड का विमोचन किया गया। कार्ड का विमोचन करते हुए स्वामी शरणानंद महाराज ने बताया कि 20 मई से 26 मई तक श्री विश्वकर्मा मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में 19 मई को सुबह 4 बजे प्रभातफेरी, 8 बजे देव पूजन व शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। ट्रस्ट के प्रधान विजय पासी ने बताया कि 20 मई को कथा का उद्घाटन विधायक अमित विजय करेंगे।

उन्होंने कहा कि 20 से 26 मई तक आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा में दोपहर 3 से 6 बजे तक उपस्थित होकर पुण्य के भागी बने। उन्होंने बताया कि 26 मई को हवन यज्ञ कर कथा का समापन किया जाएगा और दोपहर 1 बजे भंडारा आयोजित होगा। इस मौके पर सचिव आरके खन्ना, कैशियर ताराचंद, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, महासचिव नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...