पठानकोट|नगर सुधार सभा ढांगू पीर की ओर से प्रधान नरेंद्र कुमार लाला की अध्यक्षता में आयोजित 16वें वार्षिक जागरण के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के प्रधान अश्वनी शर्मा और पूर्व पार्षद विक्रम महाजन विशेष तौर पर उपस्थित हुए। शनिवार सुबह हवन यज्ञ के बाद दोपहर को कंजक पूजन किया गया।