पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे क्वार्टर्स में अवैध कब्जे हटाए

रेलवे क्वार्टर्स में अवैध कब्जे हटाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईओडब्ल्यू की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसके तहत सिटी रेलवे स्टेशन पर स्थित रेलवे कालोनी नंबर एक में किए गए अवैध कब्जों को आरपीएफ की मदद से हटाया गया।

एसएसई वर्कर अनिल अग्रवाल ने बताया कि रेलवे कालोनी में रेलवे कर्मचारियों की ओर से ही अवैध कब्जे किए गए हैं जिसकी उनके पास कई बार शिकायतें आ चुकी है। बार कर्मचारियों को अवैध कब्जे हटाने के लिए कहा गया लेकिन उसके बावजूद भी कर्मचारियों की ओर से अवैध कब्जे नहीं हटाए। उनके विभाग की ओर से रेलवे कर्मचारियों को कई बार नोटिस भी भेजे गए। कर्मचारियों की ओर से अवैध कब्जे नहीं हटाए जाने पर उनकी ओर से अब अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की गई है। इसमें आरपीएफ की मदद भी ली जाएगी। पहले दिन की ओर से कालोनी नंबर एक में बनाई गई अवैध छह झोपड़ियों को हटाया गया है। कर्मचारियों की ओर से अपने क्वार्टर के पास ही अवैध रूप से छोटा-सा कमरा या फिर झोपड़ी डाल रखा रहा है। उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

रेलवे कालोनी में किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए आइओडब्ल्यू की टीम।

खबरें और भी हैं...