भास्कर संवाददाता | पठानकोट/सुजानपुर
सुजानपुर में बेटे ने लोहे की रॉड सिर में मार कर 48 वर्षीय मां को लहुलुहान कर दिया। मोहल्ला वासियों सहित अन्य परिवार वालों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल सुरिष्टा देवी सुजानपुर की रहने वाली है। घायल ने सिविल में अपना मेडिकल करवाकर बेटे के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस में की है।
घायल महिला का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा अकसर बिन वजह घर में गालियां निकालता है। बीती रात को वह गालियां निकालने लगा तो छोटे बेटा ने जब ऐसा न करने को कहा तो उसने हाथापाई करनी शुरू कर दी। दो बेटों को आपस में झगड़ते देख उनसे रहा नहीं गया और वह उन्हें छुड़ाने लगी थी कि बड़े बेटे ने घर में मौजूद लोहे की रॉड मार कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस झगड़े में बड़े बेटे की प|ी भी उनका साथ दे रही थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है। उधर सुजानपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
घायल सृष्टा