पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरना अड्डा में बाइक अनियंत्रित होने से दंपति जख्मी

सरना अड्डा में बाइक अनियंत्रित होने से दंपति जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट-अमृतसर हाइवे सरना अड्डा के पास बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दंपति व उनकी बच्ची जख्मी हो गए। घायलों सुमन बाला, पति मुकद्दर व बच्ची शीतू निवासी ओल्ड शाहपुर रोड के रहने वाले है।

घायल सुमन बाला ने बताया कि वह सुबह पति व बच्ची के साथ बाइक पर सवार होकर सरना की ओर गए थे। यहां उनका कोई घरेलू काम था। वह जब सरना अड्डा के पास पहुंचे तो सामने से एक तेज रफ्तार कार उनकी ओर आती देख पति की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए।

खबरें और भी हैं...