पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरना में रिश्तेदार के घर आए 2 नाबालिग लापता

सरना में रिश्तेदार के घर आए 2 नाबालिग लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरना में अपने रिश्तेदारों के घर आए 2 नाबालिग युवक लापता हो गए।

मुजफ्फर आलम राजू ने बताया कि वेस्ट बंगाल के काशीपुर घुमटी इस्लामपुर से उनके मासी व मामे के लड़के शाकर आलम व एहसान रजा दो महीने से उनके घर आए थे। शुक्रवार सुबह घर से बिना बताए चले गए। देर शाम तक वापिस नहीं लौटे। उन्होंने दोनों को पूरे इलाके में ढूंढा, लेकिन दोनों नहीं मिले। उन्होंने अपने रिश्तेदार कठुआ, जेएंडके, पठानकोट व दिल्ली में फोन कर पता किया, लेकिन वहां पर दोनों नहीं पहुंचे। अब दोनों युवकों के लापता की शिकायत पुलिस से करेंगे, ताकि दोनों युवक मिल सके।

खबरें और भी हैं...