पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीकाकरण जन जागृति रैली निकाली

टीकाकरण जन जागृति रैली निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेहत विभाग की ओर से मीजल-रूबेला मुहिम के तहत ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविघालय की ओर से ब्रह्मकुमार प्रताप की अध्यक्षता में मीजल-रूबेला टीकाकरण जन जागृति रैली निकाली गई। कांग्रेसी नेता आशीष विज ने रैली को झंडी देकर रवाना किया। रैली ढांगू रोड स्थित राजयोग आश्रम से शुरू हुई जो पीर बाबा चौक, पटेल चौक काली माता मंदिर, गाड़ी अहाता, मिशन रोड, डलहौजी रोड, लाइटों वाला चौक, गांधी चौक, पोस्ट आफिस चौक, से होते हुए राजयोग आश्रम में परिसर में आकर समाप्त हुई। प्रताप ने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों को मीजल रुबेला टीकाकरण के बारे अवेयर करना है। विज ने कहा कि सरकारी, प्राइवेट तथा एडिड स्कूलों में टीकाकरण किया जा रहा है। यह इंजेक्शन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर तथा लाभदायक है। यह टीका 9 महीने से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को लगाया जा रहा है। यह टीका बच्चों को मीजल व रूबेला की बीमारी से बचाते हैं। बहन सत्या ने कहा कि आज के बच्चे भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा की हम सब को मिल कर इस मुहिम को कामयाब बनाने के लिए अपने बच्चों का टिकारण करवाना चाहिए।

रैली रवाना करते आशीष विज व अन्य।

खबरें और भी हैं...