पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत विकास परिषद का लक्ष्य इस साल 250 शाखाएं बढ़ाना : डॉ. सुरेश चंद्र

भारत विकास परिषद का लक्ष्य इस साल 250 शाखाएं बढ़ाना : डॉ. सुरेश चंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान संतोष महाजन के नेतृत्व में रैन बसेरा में बैठक हुई, जिसमें मुख्यातिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅक्टर सुरेश चंद्र गुप्ता, संगठनात्मक सचिव श्रीनिवास, क्षेत्रीय सचिव संस्कार संदीप, राष्ट्रीय सचिव संगठनात्मक सुशील शर्मा व पंजाब नॉर्थ के अध्यक्ष हीरामणि अग्रवाल व महासचिव एमएल शर्मा विशेष रुप से मौजूद रहे। प्रधान संतोष महाजन ने कहा कि परिषद रैन बसेरा में कई स्थाई प्रोजेक्ट चला रही है।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि सामाजिक बदलाव व सामाजिक समरसता इस साल का मुख्य उद्देश्य है। एक वर्ष में 250 शाखाओं को बढ़ाना उनका लक्ष्य है। अभी तक परिषद के 65 हजार सदस्य हैं और सदस्यता एक लाख तक करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद की ओर से कोटा में 36 एकड़ जमीन में 400 करोड़ की लागत से पहला ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल बनाया जा रहा है। इस दौरान पर जगदीश राज, अवतार अबरोल, बीआर गुप्ता, यशपाल शर्मा, अनिल शर्मा, निपुन महाजन, राकेश वर्मा, रमन पुरी, शाहपुरकंडी आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. सुरेश चंद्र गुप्ता के साथ भाविप के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...