हरेश सैनी को सम्मानित करते स्कूल के प्रिंसिपल राममूर्ति शर्मा व स्टाफ।
भास्कर संवाददाता | पठानकोट
सरकारी स्कूल माधोपुर में राममूर्ति की अध्यक्षता में सम्मान समारोह किया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली ने मास्टर हरेश कुमार सैनी की रचना अपनी मैगजीन में प्रकाशित की है, जोकि स्कूल व पठानकोट के लिए गर्व की बात हैं। यह रचना वार्षिक परीक्षाओं के साथ संबंधित हैं। इस रचना द्वारा बच्चे कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। हरेश सैनी कि रचना स्कूल में पहुंचने पर स्कूल के स्टाफ ने उनको सम्मानित किया। यहां सुच्चा सिंह, मनजीत सिंह, राकेश कुमार, मंजीत मौजूद थे।