नार्दन रेलवे महाप्रबंधक (जीएम) विश्वेश कुमार चौबे द्वारा उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) की पठानकोट ब्रांच बॉडी की घोषणा के आदेश किए गए हैं। जारी लिस्ट को महासचिव बीसी शर्मा, मंगतराम सैनी व हरजिंद्र कुमार को सौंपा गया जिसके चलते मंगतराम सैनी को पठानकोट ब्रांच का सचिव नियुक्त कर उन्हें अहम जिम्मेवारी सौंपी गई।
मंगतराम सैनी ने कहा कि घोषित लिस्ट अनुसार ब्रांच के अन्य पदों की भी घोषणा की गई है। जिसमें सेंट्रल कौंसिल, वर्किंग कमेटी, डिवीजन कौंसिल तथा जनरल कौंसिल की बॉडी की भी घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जल्द ही यूथ विंग तथा महिला विंग व सभी डेलीगेटों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इस दौरान पठानकोट ब्रांच की घोषित कार्यकारिणी में हरजिंद्र सिंह प्रधान, अशोक कुमार, कबीर सिंह, कालू राम, आकाश चंद्र, सुमित खोखर को उपाध्यक्ष, मंगतराम सैनी सचिव, शशी मोहन, सर्बजीत सिंह, सतनाम सिंह, विजय कुमार को उपसचिव, पीसी प्रभाकर को आर्गेनाइज सचिव, प्रशांत कुमार को मीडिया सचिव व सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा मंगतराम, अश्विनी कुमार, हरजिंद्र कुमार, नाजिर अहमद व कमलजीत सिंह को सेंट्रल कौंसिल मेंबर नियुक्त किया गया। वहीं मंगतराम, हरजिंद्र कुमार, सतीश कुमार, अतुल कुमार, शुभम सिंह, अक्षय कुमार, त्रिपति कुमार, सतपाल व सुशील को बतौर जनरल बाडी मेंबर शामिल किया गया। तरसेम कुमार, नेत्रपाल, रवि कुमार, राज कुमार, राज सिंह को डिवीजनल कौंसिल मेंबर बनाया गया। अजय कुमार, अमित कुमार, धर्मेंद्र सैनी, कुलदीप राज, विशिष्ट साहू, संजीव कुमार, मनजीत सिंह, लखबीर सिंह, हरदीप सिंह, नरेंद्रपाल, करनैल सिंह, सोमराज, सुरिंद्रपाल, राज कुमार, राकेश चड्डा को वर्किंग कमेटी मेंबर लिस्ट में शामिल किया गया।
मंगतराम सैनी को नियुक्ति पत्र देते महासचिव बीसी शर्मा।