खत्री सभा के एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के साथ प्रधान संजय आनंद व पदाधिकारी।
भास्कर संवाददाता | पठानकोट
खत्री सभा पठानकोट की ओर से अध्यक्ष संजय आनंद की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें जिला अध्यक्ष विजय पासी विशेष रूप से मौजूद रहे। संजय आनंद ने कहा कि खत्री परिवारों के साथ मेलजोल रखने और उनकी समस्याओं को हल करवाने के उद्देश्य से उन्हें खत्री सभा के साथ जोड़ा जा रहा है। शनिवार को सभा की ओर से चरणजीत सिंह बेदी, राजीव सूरी, विजय सोनी, मुकेश खोसला, अमरजीत सिंह बेदी, सरदार बलवीर सिंह बेदी को सभा के एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में शामिल किया गया। उक्त सभी सदस्यों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वह सभा द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट और नए प्रोजेक्ट को सफल करने के लिए सभी प्रयास करेंगे व समाजसेवी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस दौरान महासचिव राजेश पुरी, चेयरमैन आदेश स्याल, कैशियर सुशील महेन्द्रू, पीआर पासी, एनपी धवन, अवतार अबरोल मौजूद रहे।