डेंटल चेकअप कैंप में 132 मरीजों की जांच, दवाइयां दीं
पठानकोट| विजन इंडिया मिशन की ओर से प्रधान राजकुमार काका और को-ऑर्डिनेटर नरेंद्र वालिया के नेतृत्व में खानपुर में डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ एसपी ट्रैफिक सुनीता रानी ने किया। इस दौरान डॉ. नितिन महाजन तथा डॉ. हितैषी सिंगला ने 132 मरीजों का चेकअप किया गया और उन्हें दवाइयां दीं।