20 अप्रैल को एएंडएम इंस्टीट्यूट में जॉब फेयर
पठानकोट | एएंडएम ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में 20 अप्रैल को जॉब फेयर शीर्षक नियोजना 2018 का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष मोहित महाजन ने दी। उन्होंने बताया कि जॉब फेयर में कई प्रसिद्ध कंपनियां स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट करेंगी। उन्हांेने युवाओं से जॉब फेयर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जॉब फेयर में भाग लेने वाले युवा अपने साथ सर्टिफिकेट की मूल कॉपी लेकर आएं।