पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम ने वीडियो कांफ्रेंस से की घियाला के मेडिकल अफसरों व एएनआई से बात

पीएम ने वीडियो कांफ्रेंस से की घियाला के मेडिकल अफसरों व एएनआई से बात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एनसीडी (नाॅन कम्युनिकेबल डिसीज) एप लांच की गई। पीएम ने जंगाला बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सीधे यूम एप्लीकेशन के जरिए पंजाब के 2 जिलों पठानकोट के घियाला और होशियारपुर के चब्बेबाल के अधीन आती सेहत संस्थाओं में मेडिकल अफसर व एएनएमएस से बातचीत की। इस वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उन्होंने एनसीडी प्रोग्राम के अधीन जिले की पीएचसी घियाला में मेडिकल अफसर व एएनएमएस द्वारा हाई बीपी हाइपरटेंशन के रोगियों की जांच व मुफ्त मेडिसन बांटने की गतिविधियों का भी जायजा लिया। इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ.नैना सलाथिया, सहायक डायरेक्टर सेहत व परिवार भलाई डाॅ. बलजीत कौर, एसएमओ घरोटा डाॅ. सतीश शर्मा, डिप्टी मेडिकल अफसर डाॅ. अरुण कुमार सोहल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...