हिमाचल में स्कूल बस हादसे में घायल 9 साल के नीतिश की 6 दिन बाद मौत
हिमाचल के नूरपुर मलकवाल में हुए स्कूल बस हादसे में घायल 9 साल के मासूम नीतिश पठानिया हादसे के 6 दिन बाद मौत से जंग हार गया। रविवार सुबह उसने पठानकोट अमनदीप अस्पताल में दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर में भेज दिया गया है।
हादसे वाले दिन से ही 9 वर्षीय नीतिश पठानिया वेंटीलेटर पर था। हालत में सुधार न होने के कारण 2 बार सर्जरी के लिए अटेंप किया गया पर ऑपरेट नहीं हो पाया। रविवार सुबह डॉक्टर्स ने उसे मृत करार दे दिया। नीतिश की मौत की खबर सुनकर मां सृष्टा देवी को आखिरी समय तक विश्वास नहीं हो रहा था कि नीतिश अब इस दुनिया में नहीं है।
वहीं, स्कूल बस हादसे में घायल कोमल और अवनी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि हालत में सुधार होने पर भर्ती 2 अन्य बच्चियों रिया और वंशिका को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हादसे में जख्मी हुए बच्चे विवेक, नताशा और शिवानी अभी भी आईसीयू में हैं। हालांकि भर्ती सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
हादसे को याद कर रो पड़ते हैं रिया और वंशिका
अमनदीप अस्पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट हुई रिया और वंशिका सारा दिन अस्पताल की दीवारों को ताकती रहती हैं। माता-पिता से बात तो करती हैं, लेकिन जैसे ही हादसे की याद आती है, तो दोनों बच्चियां जोर-जोर से रोने लगती हैं, अस्पताल प्रबंधन और पेरेंट्स ने दोनों को नीतिश की मौत के बारे में बताने से मना किया है। दादा देवी सिंह का कहना है कि बच्चों के हादसे की कोई बात नहीं की जा रही, खुद ही रो पड़ती हैं। कई बार अपने स्कूलमेट के बारे में पूछती हैं।
वंशिका के दादा जानकारी देते।