पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली श्रीनगर वाया पठानकोट फ्लाइट शुरू करने का प्रपोजल

दिल्ली-श्रीनगर वाया पठानकोट फ्लाइट शुरू करने का प्रपोजल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट सिविल एयरपोर्ट से दिल्ली-पठानकोट के बीच फ्लाइट शुरू होने के बाद एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने दिल्ली-श्रीनगर वाया पठानकोट फ्लाइट शुरू करने के लिए प्रपोजल बनाकर भेजा है। प्रपोजल पर सरकार ने दिलचस्पी दिखाई तो पठानकोट से श्रीनगर के बीच हवाई सेवा शुरू होगी। यह पयर्टन को दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकता है।

बताते चलें कि अभी उड़ान स्कीम के तहत एलायंस एयरवेज की फ्लाइट 9 अप्रैल से शुरू हुई है, जिसमें पहली 75 फीसदी सीटों का किराया महज 2,690 रुपए रखा गया है। दिल्ली से सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर यह फ्लाइट पठानकोट के लिए उड़ान भरती है, जिसके 11 बजकर 15 मिनट पर पठानकोट पहुंचने का समय है। वापसी पर फ्लाइट के 12 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद सवा एक बजे वहां पहुंचने का समय है।

9 अप्रैल को पहली फ्लाइट से 42 यात्रियों ने सफर किया। 11 अप्रैल को पठानकोट से फुल बुकिंग के साथ 48 यात्रियों ने दिल्ली के बीच सफर किया है। यात्रियों के उत्साह के चलते एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने देश के अन्य हिस्सों में फ्लाइट शुरू करने का प्रपोजल दिया है। पठानकोट एयरपोर्ट के स्टेशन मैनेजर कमलजीत कौर ने बताया कि दिल्ली-श्रीनगर के बीच वाया पठानकोट फ्लाइट शुरू कराने का प्रपोजल अथाॅरिटी को दिया गया है। इस पर अथाॅरिटी और सरकार फैसला करेगी।

गुड न्यूज

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्रपोजल बनाकर भेजा, हिमाचल व पंजाब से श्रीनगर जाने वाले पर्यटकों और कारोबारियों को मिलेगी सुविधा

वर्ष 2006 में शुरू हुई थी पठानकोट एयरपोर्ट से फ्लाइट

पंजाब-हिमाचल की साझी 85 बीघा जमीन पर 37 करोड़ की लागत से बने हवाई अड्डा को 21 नवम्बर 2006 को सेवा के लिए खोला गया था और पहली फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन डेक्कन एयरवेज ( बाद में किंगफिशर में विलय) की शुरू हुई थी। पठानकोट में 70 सीटर प्लेन में औसतन 30 से 35 पैसेंजर ही सवारी करते थे। एक साल तक हवाई सेवा चलाने के बाद धीरे धीरे यात्रियों का रूझान कम होने के साथ यात्री भी घटते गए और किंगफिशर ने अपनी फ्लाइट बंद कर दी। 2010 में फिर एयर इंडिया ने 78 सीटर विमान की उड़ान शुरू की। लेकिन, इस बार भी यात्रियों की संख्या घटने के कारण एयर इंडिया ने एक साल बाद 2011 में पठानकोट से उड़ान बंद कर दी। इसके बाद एयर इंडिया ने दिल्ली से लुधियाना होते हुए पठानकोट और बाद में दिल्ली से वाया कुल्लू फिर फ्लाइट शुरू की, लेकिन यात्रियों को नहीं खींच सकी।

अभी जम्मू से लेनी पड़ती है श्रीनगर के लिए फ्लाइट

एयर इंडिया द्वारा ही कराए गए एक सर्वे के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और हिमाचल प्रदेश से जो टूरिस्ट या बिजनेसमैन श्रीनगर जाते हैं, वे जम्मू से फ्लाइट लेते हैं। यानी जम्मू से फ्लाइट लेने वाले पठानकोट से ही होकर जाते हैं। अगर श्रीनगर और दिल्ली की कम से कम एक फ्लाइट पठानकोट लैंड करे, तो पंजाब और हिमाचल के पैसेंजर के लिए अधिक नजदीक और सुविधाजनक होगा। जम्मू एयरपोर्ट पर पार्किंग प्लेस की भी कमी है जबकि नए बने पठानकोट एयरपोर्ट पर पर्याप्त जगह है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द यहां से नई फ्लाइट शुरू होगी।

खबरें और भी हैं...