पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शेरे ए पंजाब क्रशर के 2 टिप्पर व 1 जेसीबी जब्त

शेरे ए पंजाब क्रशर के 2 टिप्पर व 1 जेसीबी जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|मीरथल/ नंगलभूर

माइनिंग विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाकर अवैध माइनिंग करने पर शेरे-ए-पंजाब क्रशर के 2 टिप्पर व एक जेसीबी काबू कर क्रशर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। माइनिंग आफिसर गगन ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने मौके पर जाकर दो टिप्पर व जेसीबी को अवैध माइनिंग करने पर काबू किया जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने टीम बनाकर रविवार सुबह छापेमारी की। इस दौरान 2 टिप्पर और 1 जेसीबी को खनन करने पर पकड़ा है। क्रशर संचालक पर माइनिंग एकट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...