अलर्ट : आज और कल तेज बारिश-आंधी, ओले पड़ने की जताई संभावना
जिले के 42 हजार हेक्टेयर रकबे में गेहूं की फसल पक कर तैयार है, लेकिन मौसम किसानों का साथ नहीं दे रहा है। 15 अप्रैल तक आसमान साफ रहने के बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर 16 और 17 अप्रैल को राज्य के विभिन्न इलाकों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं, ओले पड़ने की संभावना भी जताई है।
पिछले 10 दिनों में 2 बार आंधी-बारिश होने से खेतों में पक कर तैयार गेहूं की कटाई पहले से ही 20 दिन लेट हो चुकी है। ऐसे में अगर अब मौसम खराब हुआ तो फसल खराब होगी।
खेतीबाड़ी विभाग के डायरेक्टर ने सभी जिला कृषि अधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर किसानों के संपर्क में रहने और उन्हें सचेत करने के निर्देश दिए हैं। पठानकोट के खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. अमरीक सिंह ने बताया कि किसानों को सलाह दी जा रही है कि बैंगन और टमाटर के पौधों को स्पोर्ट दी जाए और गेहूं की कटाई फिलहाल अगले आदेश तक टाल दी जाए।