पंजाबी भाषा की विरासत को बचाने का किया जाएगा प्रयास : बलविंदर
पंजाबी साहित्य सभा कलमा द काफिला की बैठक अबरोल नगर में हुई। बैठक में शायर जनाब अशोक चित्रकार, त्रिशला बनोत्रा, बीआर बनोत्रा ने पहुंच दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभा में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर कवि बलविंदर बालम ने बताया कि सभा सरहद पर रह रहे पंजाबी लेखकों का आदान प्रदान किया करेगी जिसका उद्देश्य सिर्फ पंजाबी भाषा की साहित्यिक विरासत बचाना और उसे अमीर बनाना है। इस मौके पर जनाब राज, गुरदास पुरी, कवित्री, प्रियंका, पारस राम, जीवन कुमार, बलविंदर बालम, बिशन दास व अन्य सदसय सदस्य मौजूद रहे।