पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्ड नंबर 13 में गंदे पानी की सप्लाई पर प्रदर्शन

वार्ड नंबर 13 में गंदे पानी की सप्लाई पर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम भले शहरवासियों को साफ-सुथरा पानी मुहैया करवाने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है लेकिन, सच्चाई इसके विपरीत है।

शहर के वार्ड नंबर 13 के निवासी सरदारी लाल, अविनाश, शामलाल, तिलकराज, बिमला देवी, वीना कुमारी, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, मंगल सिंह, आशा कुमारी, अश्वनी ने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते वे सीवरेज युक्त गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। मोहल्ला वासियों ने कहा कि गंदे पानी की सप्लाई को लेकर कई बार निगम कार्यालय गए, लेकिन, आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं हुआ। उन्होंने रोष जताया और कहा कि कि अगर पानी से कालोनी में कोई बीमारी फैलती है तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।

लोगों का कहना था कि शहर में सीवरेज व पानी की पाइप लाइन एक साथ होने की वजह से गंदा पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का जल्द हल नहीं निकाला गया तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस बारे में जब एमई सतीश सैनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ गया है जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...