- Hindi News
- National
- जेएंडके में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने वालों को फांसी देने की मांग
जेएंडके में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने वालों को फांसी देने की मांग
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति महिला विंग की ओर से जिला प्रधान सुधा शर्मा के नेतृत्व में बैठक की गई। बैठक में जेएंडके के कठुआ में 8 वर्षीय बच्चों को अगवा कर उससे दुष्कर्म कर हत्या करने की निंदा की गई और ऐसे आरोपियों को फांसी देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाया जाए, उनकी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो, ताकि देश की बेटी बिना किसी खौफ के आ-जा सके । उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ बेटी बचाओं बेटी बचाओं मुहिम को चला रही है जबकि दूसरी तरफ देश की बेटियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे। उन्होंने केन्द्र व जम्मू कश्मीर सरकार से मांग की है कि आरोपियों को फांसी दी जाए। इस मौके पर अनीता, स्वीटी गुप्ता, गुरविंद्र कौर, सीमा, सोनिया, नीना आदि मौजूद रहे।