कामधेनु गोशाला में गो जप महायज्ञ
पठानकोट| आदित्य वाहिनी पठानकोट द्वारा 29वां गो सेवा अभियान रविवार को कामधेनु गौशाला में संस्था कोषाध्यक्ष अभिनव जंडियाल की अध्यक्षता में चलाया गया। इसमें संस्था उपाध्यक्ष शुभम आनंद और सचिव सुशांत सिक्का विशेष रूप से शामिल हुए। रविवार को गोशाला में गो जप महायज्ञ अभियान किया गया। प्रधान रविन्द्र पठानिया ने कहा कि गौ जप महायज्ञ अभियान का उद्देश्य गौ रक्षा है।