अर्जुन बने करणी सेना के जिलाध्यक्ष
राजपूत करणी सेना की जिला पठानकोट इकाई की बैठक रविवार को अर्जुन ठाकुर मिट्ठू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी उमेद सिंह राठौर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में अर्जुन ठाकुर मिट्ठू को करणी सेना का जिला प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर राजपूतों के उत्थान और आरक्षण पर चर्चा की गई। इस दौरान जसवीर सिंह, शाम सिंह, शमशेर सिंह, विक्की ठाकुर, विकास ठाकुर, गब्बर ठाकुर, रिक्की ठाकुर, प्रवीन सिंह, अजय, रणजोध सिंह, गोपी सलारिया, अजय सलारिया, अनिल चिब, कुबेर सिंह, गुग्गू ठाकुर, मंगल सिंह मौजूद रहे।